अवन्या चैरिटेबल ट्रस्ट में आपका स्वागत है

यह ट्रस्ट/न्यास आज दिनांक-14/02/2025 को आशीष कुमार पाण्डेय पुत्र शिव कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम बरवा पंडित, पोस्ट-पिपरा बाजार, थाना-कोठीभार, जनपद-महराजगंज, पिन कोड-273207, उ० प्र० द्वारा घोषित किया गया है जिसे आज पंजीयन हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है। जिन्हे आगे न्यासकर्ता / संस्थापक कहा जायेगा। न्यासकर्ता / संस्थापक द्वारा रूपये 11000/- (ग्यारह हजार रूपये मात्र) की धनराशि जिसे कि वह पुरुषार्थ एवं सामाजिक व शैक्षिक कार्यों हेतु दान देने की इच्छा रखते है। न्यासकर्ता / संस्थापक उक्त राशि का अप्रतिसंहरणीय न्यास बनाने हेतु इच्छुक है जो कि समाज उत्थान एवं विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेगा। यह न्यास अवन्या चैरिटेबुल ट्रस्ट के नाम से जाना जायेगा तथा कार्य करेगा जिसे आगे संक्षिप्त में ट्रस्ट भी कहा जा सकेगा।

यह कि ट्रस्ट का न्यासकर्ता मैनेजिंग ट्रस्टी होगा जिसे कि आगे ट्रस्ट का अध्यक्ष कहा जा सकेगा। न्यासकर्ता / संस्थापक की यह भी इच्छा है कि विभिन्न स्त्रोतों से दान, चन्दा, उपहार, ऋण आदि भी सम्मिलित है जिसके द्वारा ट्रस्ट के कोष सम्पदा एवं साधनों को और बढ़ायें ताकि ट्रस्ट अपने उद्देश्यों में प्रभावी रूप से सफल हो सके और न्यासकर्ता संस्थापक ने अपनी इच्छा के अनुकूल 11000/- ( ग्यारह हजार रूपये) की नगद राशि ट्रस्ट को प्रदान की है। न्यास की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु न्यासकर्ता निम्नांकित घोषणाएं स्पष्ट व लिखित शब्दों में कर रहा है।

ट्रस्ट के उद्देश्य
  • बिना लिंग भेद किये सबके लिए प्राथमिक पाठशाला, जूनियर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट कालेज, महाविद्यालय, विधि महाविद्यालय, शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान, शिक्षा संकाय, शारीरिक शिक्षा संकाय, पुस्तकालयों, वाचनालयों, प्रयोगशालाओं, चिकित्सालयों, अनाथालयों, वृद्धा आश्रमों, अनुसंधान केन्द्रों, छात्रावासों, कम्प्यूटर केन्द्रों, सर्वेक्षण केन्द्र, सामुदायिक विकास केन्द्रों, पर्यावरण केन्द्रों की स्थापना करना प्रबन्धन संचालन आदि की आवश्यकता होने पर विभिन्न परिषदों, विभागों, प्रतिष्ठानों, संस्थाओं, स्थानों, शासन आदि से मान्यता सम्बद्धता, आबद्धता, पंजीकृत, अनुमोदित, स्वीकृत करा सकना।
  • ट्रस्ट द्वारा केन्द्रीय शिक्षा बोर्ड, सेन्ट्रल बोर्ड आफ सेकेण्ड्री एजूकेशन, उ० प्र० माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मुक्त शिक्षण संस्थान आदि संस्थानों से मान्यता लेकर विद्यालय संचालित करना।
आगे पढ़ें

आशीष कुमार पाण्डेय

मुख्य न्यासी / अध्यक्ष

....

मनीष पाण्डेय

न्यासी / उपाध्यक्ष

...

प्रीती पाण्डेय

न्यासी / सचिव

...

रजत पाण्डेय

न्यासी /कोषाध्यक्ष

...

हर्षित पाण्डेय

न्यासी

...

कार्यक्षेत्र

ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारतवर्ष होगा। विधिक उपबन्धों के अधीन रहते हुए इस न्यास के कार्यक्षेत्र का विस्तार अन्य देशों में भी किया जा सकता है।

हितग्राही

इस ट्रस्ट के हितग्राही वे समस्त व्यक्ति या समूह भी होंगे जिसे मुख्य न्यासी द्वारा घोषित किया जा रहा है। यह न्यास पारिवारिक सम्बन्धों, नातेदारों के बच्चों के जो जरूरतमन्द हों उनके शैक्षिक व सामाजिक उन्नयन के लिए भी कार्य करेगा। साथ ही साथ समाज के पिछडे गरीब, महिलायें, बच्चे, बुजुर्ग व्यक्ति भी इस न्यास के हितग्राही हो सकेंगे। समय-समय पर मुख्य न्यासी द्वारा इसकी घोषणा भी की जा सकेगी